Last modified on 6 जून 2010, at 14:05

पतंग / मुकेश मानस

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:05, 6 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह=पतंग और चरखड़ी / मुकेश मानस }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पतंग

फर-फर करती उड़ी पतंग
आसमान में उड़ी पतंग

बड़े अनोखे रंग हैं इसके
खूब निराले ढंग हैं इसके
बच्चों की मन भरी पतंग
फर-फर करती उड़ी पतंग

दुश्मन हवा जाल फैलाए
फिर भी उसको रोक न पाए
हवा से लड़ती उड़ी पतंग
फर-फर करती उड़ी पतंग

रचनाकाल:1985