भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सफ़र / मुकेश पोपली
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:43, 13 अगस्त 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश पोपली |संग्रह= }} Category:कविता {{KKCatKavita}}<poem>इस दु…)
इस दुनिया से
उस दुनिया तक का
सफ़र
शैशव की चंचलता
किशोर अल्हचड़ता
यौवन की मादकता
बुढ़ापे की आश्रता ही
सब कुछ नहीं है
गाना पड़ता है
क ख ग का गीत
पढ़नी पढ़ती हैं
जीवन की रेखाएं
गिननी पड़ती हैं
पेट की आंतें
माथे की अनगिनत
लकीरों को भी
मिटाना पड़ता है।