भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सच के आगे जनाब क्या करते / रोशन लाल 'रौशन'
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:00, 5 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोशन लाल 'रौशन' |संग्रह=समय संवाद करना चाहता है / …)
सच के आगे जनाब क्या करते
हो गए ला-जवाब क्या करते
लूट में जो यक़ीन रखते हैं
ज़िन्दगी का हिसाब क्या करते
ज़िन्दगी कट गई गुनाहों में
कोई कारे-सवाब क्या करते
वो जो रुसवाइयों से डरते हैं
शेर वो इन्तिखाब क्या करते
जिनको काँटों का ख़ौफ़ था 'रौशन'
आरजू-ए-गुलाब क्या करते