भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पराजय / बसन्तजीत सिंह हरचंद

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:30, 12 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बसन्तजीत सिंह हरचंद |संग्रह= }} {{KKCatKavit...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हाथ लगी तनिक छार
मैं जीवन गया हार।

मेरा हर स्वर्ण दांव,
मिट्टी के गया भाव,
अंतर्मन -गहन - घाव,
गढ़े दंत धारदार।

औरों के श्वास छीन,
जीते जो वे अदीन,
मैं पल-पल हुआ दीन,
सोच -सोच सच विचार।

(आ गीत कातें री!, १९९३)