भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनाम / नंदकिशोर आचार्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:01, 23 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भटक रहा जाने कब से
मेरी तलाश में शब्द
—मेरा आविष्कार करना चाहता है
                            वह
अपना नाम दे कर मुझे

पर मैं कहीं गुम ही रहता हूँ
                       सदा
ख़ुद को बचाने के लिए
—शब्द की पकड़ से
या कहूँ उसकी जकड़ से बाहर

आविष्कृत होना क़ैद होना है
—अनाम रहने में ही
मैं रह पाऊँगा मैं
समर्पित कर पाऊँगा प्यार अपना
                             तुम्हें
—शब्दातीत ।
           

7 अप्रैल 2010