भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुल ही गुल है, खार नहीं है / जगदीश चंद्र ठाकुर

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:25, 22 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश चंद्र ठाकुर |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <p...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


गुल ही गुल है, खार नहीं है
ऐसा तो संसार नहीं है |

अधिकारों से वाकिफ है वो
लेकिन जिम्मेदार नहीं है |

यहाँ बुजुर्गों की कीमत है
घर है ये बाजार नहीं है |

आज मुल्क में है सब कुछ पर
गाँधी–सा किरदार नहीं है |

रफ्ता-रफ्ता पढ़ना खुद को
खत है कोई तार नहीं है |

प्यार वतन से नहीं है उनको
मुझको उनसे प्यार नहीं है |

मुट्ठी खोलो तो दुःख भागे
पर कोई तैयार नहीं है |