भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

महाप्रभु / मनोज कुमार झा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 26 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज कुमार झा }} {{KKCatKavita}} <poem> एक पतंग न...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

एक पतंग नाचती बहुत ऊपर
बढ़ती जाती हवाओं को धकियाती हुई
चमकती किसी खबर का कोई चटख रंग ले उधार
कुबेरों की लार सूखी कागज कड़कड़

सूत नहीं कोई माँझा नहीं चरखी नहीं
कोई संग नहीं इस धरती से

इसकी उड़ान ही फाड़ेगी इसे किसी धूप वाले दिन में
गिरेगी धरती पर धड़ाम
भृत्यगण दौड़ेंगे बच्चों के प्रबंधन में
       वे रोएँ कि उन्हीं के लिए वह घूमता रहा आकाश-पाताल
कोई नहीं रोएगा
कोई निकल जाएगा मूढ़ी फाँकने
कोई खेलने कंचा
कोई ढूँढ़ने गेंद उस सुदूर झाड़ी में।