भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
प्रेम-10 / सुशीला पुरी
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:41, 14 दिसम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला पुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)
प्रेम
कबूतरों का
वह जोड़ा है
जो पिछली कई सदियों से
पर्वत-गुफ़ाओं में
गुटर-गूँ करता
पर दिखता नहीं है
दिखती हैं सिर्फ़
उनकी अपलक-सी आँखें
और आँखों का पानी