भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
चाहा / प्रेमशंकर रघुवंशी
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:41, 12 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमशंकर रघुवंशी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
समुद्र से
खारेपन का
रहस्य जानना चाहा
तो वह
सूरज की किरणों पर सवार हो
आकाश के माथे पर चढ़कर
गरजने लगा
तड़कने लगा बिजलियों के साथ
और मेघों का कारवाँ लिए
बरसने लगा सर्वत्रा !!