भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सलाम / राजेन्द्र जोशी
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:36, 21 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=मौन से बतक...' के साथ नया पन्ना बनाया)
माना, समझ नहीं पाया मैं
या समझने का
प्रयास ही नहीं किया
थी भूल मेरी
या कि
नासमझी
करता हूँ कोशिश
पर डरता रहा
समझने से
तुम्हारी समझ को
करता सलाम।