भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माँ / पुष्पिता

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:37, 26 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पृथ्वी छोड़कर
माँ के जाने पर भी
माँ बची रहती है
संतान की देह में।

संतान की देह
माँ की पृथ्वी है
माँ के देह त्यागने पर भी।

माँ के जाने पर भी
माँ बची रहती है
प्राण बन कर।

कठिन समय में
शक्ति बनकर
बची रहती है माँ।

माँ के जाने पर भी
बचपन की स्मृतियों में
बची रहती है माँ।

माँ अपने जाने पर भी
बची रहती है
अपनी संतानों में
शुभकामनाएँ बन कर।

माँ जाने पर भी
कभी नहीं जाती है
बच्चे बूढ़े हो जाएँ फिर भी।