भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
धूप भी मुझको गुलमोहरी-सी लगे / उषा यादव उषा
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:02, 4 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उषा यादव उषा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया)
धूप भी मुझको गुलमोहरी-सी लगे
प्यार में ज़िन्दगी कुछ भली-सी लगे
मन की पीड़ाएँ ग़ज़लों में कितनी ढलीं
बात फिर भी कई अनकही-सी लगे
दिल में सन्नाटों का यूँ बसन्त आया है
दिल के बाहर भी इक ख़ामुशी-सी लगे
दर्द सारे जहॉं का समेटे हुए
ग़ज़लों की आँखों में कुछ नमी-सी लगे
इस तरह अश्कों से आँखें लबरेज़ हैं
जैसे आषाढ़ की इक नदी-सी लगे
इस क़दर दिल में बेताब है इन्तज़ार
आती आहट उषा हर घड़ी-सी लगे