भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कल्पना / हेमन्त देवलेकर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:53, 11 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त देवलेकर |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसने काग़ज़ पर
एक चौकुट्टा सा
गोला बनाया
और मन में कहा
‘चिड़िया’।

फिर उसने उस गोले में
कहीं एक बिंदी मांड दी
और मन में कहा
‘आसमान’।

सच,
चिड़िया की आखों में
आसमान
बिंदुभर ही तो होगा।