भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मिस्टर जोकर / शेरजंग गर्ग
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:19, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
मिस्टर जोकर, जागे सोकर,
ठोकर लगी हँसे हो-हो कर।
कभी गेंद की तरह उछलते,
गिरते-गिरते ख़ूब सँभलते।
मुँह से ढेरों धुआँ उगलते,
एक टाँग पर झटपट चलते।
किन्तु न आते मुँह धोकर
ख़ूब हँसाते रो-रो कर।