भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंतिम दृश्य / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:56, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>यह पृ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह पृथ्वी का अंतिम वृक्ष है

इसके बाद कोई जड़ नहीं
कोई पत्ता नहीं
कोई षाख, कोई फल नहीं
इसके बाद कोई बीज ही नहीं है
यह पृथ्वी का अंतिम वृक्ष है

कोई संभावना नहीं है इसके बाद
हां ! इसके बाद कोई संभावना नहीं है

मनुष्य के पहले से आया हुआ और
मनुष्य के होते तक बना रहा
यह पृथ्वी का अंतिम वृक्ष है

फिर भी मनुष्य सोचता है
वह कभी अंतिम मनुष्य नहीं होगा
यह जानते हुए भी कि
यह पृथ्वी का अंतिम वृक्ष है

देखो !
यह पृथ्वी का अंतिम दृश्य है ।