भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जलेबियाँ / नज़ीर अकबराबादी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:33, 19 जनवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नज़ीर अकबराबादी |संग्रह=नज़ीर ग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐ बी! मुकरती क्यों हो वह खंदी तो जीती है।
है जिसके हाथ हमने भिजाई जलेबियां॥
मैं दो बरस से भेजता रहता हूँ रात दिन।
तुमने अभी से मेरी भुलाई जलेबियां॥
यह बात सुनके हंस दी और यह कहा मियां।
ऐसी ही हमने कितनी उड़ाई जलेबियां॥
हलवाई तो बनाते हैं मैदे की ऐ ”नज़ीर“।
हमने यह एक सुखु़न की बनाई जलेबियां॥

शब्दार्थ
<references/>