भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पूस का एक दिन / मलखान सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:14, 18 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मलखान सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सामने अलाव पर
मेरे लोग देह सेक रहे हैं।

पास ही घुटनों तक कोट
हाथ में छड़ी,
मुँह में चुरट लगाए खड़ीं
मूँछें बतिया रही हैं।

मूँछें गुर्रा रही हैं
मूँछें मुस्किया रही हैं
मूँछें मार रही हैं डींग
हमारी टूटी हुई किवाड़ों से
लुच्चई कर रही हैं।

शीत ढह रहा है
मेरी कनपटियाँ
आग–सी तप रही हैं।