भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रौनक है / विष्णुचन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:15, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भूरे, उजले, काले, झबरीले कुत्तों से बना है पारी का घर!
रौनक है सड़क की ये।
अपनी जिंदगी की तरह वह उनके बहाने
खुद को बाहर लाती हैं
चैन थामे पारी की गृहणियाँ
शायद खुद से उसके बहाने बतियाती हैं
आजादी पर
आजादी पर
या प्यार पर।