द्वितीय अध्याय / तृतीय वल्ली / भाग २ / कठोपनिषद / मृदुल कीर्ति
<< पिछला पृष्ठ | पृष्ठ सारणी | अगला पृष्ठ |
जब मन सहित ज्ञानेन्द्रियों , होती हैं स्थिर ध्यान में,
तब बुद्धि भी निश्चेष्ट होकर लीन होती महान में।
अतिरिक्त प्रभु परमेश के साधक को विश्व अदृश्य है,
बस है वही स्थिति परम, जब ब्रह्म उसको दृश्य है॥ [ १० ]
- जब इन्द्रियों की धारणा स्थिर हो तब ही योग है,
- किंतु अस्थिर योग इसमें, उदय अस्त का रोग है।
- ऋत योग स्थिर सतत साधक, का ही केवल सिद्ध है,
- शुचि तत्वगत सामायिकी योगी का योग प्रसिद्ध है॥ [ ११ ]
- जब इन्द्रियों की धारणा स्थिर हो तब ही योग है,
ना वाणी और ना मन से ही, ना चक्षु ना कर्मेंद्रियों,
ना बाह्य साधन विश्व के, ना बुद्धि मन ज्ञानेंद्रियो।
से सुलभ कतिपय किसी को, पर ब्रह्म होता अवश्य है,
दृढ़ निश्चयी जिज्ञासु साधक, ब्रह्म पाते अशक्य हैं॥ [ १२ ]
- है ब्रह्म का अस्तित्व निश्चय, हो यही दृढ भावना,
- पुनि तदंतर तत्व भाव से, प्राप्त करने की कामना।
- अस्तित्व के प्रति अटल निश्चय, तत्व रूप की साधना,
- से प्रभु प्रत्यक्ष होते चाहे जब स्नेही मना॥ [ १३ ]
- है ब्रह्म का अस्तित्व निश्चय, हो यही दृढ भावना,
कामनाएं सकल जब साधक के मन की शेष हों,
मरणशील मनुष्य पर, तब कृपा प्रभु की विशेष हो।
जब समूल हो नष्ट वृतियों, ब्रह्म तब ही विज्ञ हो,
ब्रह्म उतना निकट जितना कि विज्ञ लक्ष्य प्रतिज्ञ हो॥ [ १४ ]
- जब जड़, अहंता ,मोह, माया, ममता और अज्ञान की,
- ग्रंथियों कट जाती तब ही दृष्टि मिलती ज्ञान की।
- तब मुक्त हो जाता वह निश्चय,इसी मानव वेश में,
- शुचि सत सनातन तत्व है यह गूंजता उपदेश में॥ [ १५ ]
- जब जड़, अहंता ,मोह, माया, ममता और अज्ञान की,
शतम एका नाडियों हैं , हृदय की उनमें से ही,
एक नाड़ी मुख्य सुषुम्ना, उर्ध्वगामी अति मही।
उसके ही द्वारा अंत काल, प्रयाण करता जीव है,
अन्य स्वकर्मानुगति पुनि जन्म पाते वे जीव हैं॥ [ १६ ]
- अंगुष्ठ के परिमाण वाला है, ब्रह्म सबके ह्रदय में,
- स्थित तथापि, पृथक अद्भुत, व्याप्त है वह समय में।
- परमात्मा भी आत्मा और देह से यौं पृथक है,
- ज्यों मूंज सींक से पृथक अद्भुत ,व्यंजना भी अकथ है॥ [ १७ ]
- अंगुष्ठ के परिमाण वाला है, ब्रह्म सबके ह्रदय में,
नचिकेता अथ यह ब्रह्म विद्या , प्राप्त कर यमराज से,
मृत्यु विहीन, विकार हीन,विशुद्ध बन प्रिय आज से।
वह ब्रह्म वेत्ता मर्म ज्ञाता, जन्म मृत्यु विहीन हो,
जो श्रद्धा से अध्यात्म ज्ञान में,ब्रह्म में लवलीन हो॥ [ १८ ]