भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अपनी रहमत की इक नज़र दे दे / अनीता सिंह
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:18, 10 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनीता सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अपनी रहमत की इक नज़र दे दे
मेरी आवाज़ में असर दे दे।
आज की रात मुझपे भारी है
साथ मेरा तू इक पहर दे दे।
कल हमारा सितारा चमकेगा
आसमां को कोई ख़बर दे दे।
चांद-तारों की किसको ख़्वाहिश है
इक नशेमन ज़मीन पर दे दे।
जिसके दम पर मैं ज़िन्दगी जी लूं
इक मुलाक़ात मुख़्तसर दे दे।