भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जल कण / कैलाश पण्डा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:13, 26 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश पण्डा |अनुवादक= |संग्रह=स्प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाग उठा
जल कण
नदी के अथाह जल स्त्रोत में,
बहता हुआ बोला
बहता हूं
बहता रहा हूं
बहता रहूंगा कब तक
हे विधाता
कब क्या गति होगी मेरी
अहा!
जाग उठा
जाग उठा जल कण।