भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रतजगा / मोहन राणा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:31, 23 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहन राणा |अनुवादक= |संग्रह=शेष अन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धूल में गिरे को उठाने वाला हरकारा हूँ
अप्रेषित लिफ़ाफ़ा
जिसमें दुनिया के संदेश हैं,
मन के कलरव में रतजगा
जाने कब से खोज रहा हूँ
पाने का पता ख़ुद ही लिखकर