भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

महापुरुष / पंकज चौधरी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:54, 10 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ब्राह्मण अंततः ब्राह्मण के पास जा रहे हैं
भूमिहार भूमिहार का मुंह जोह रहे हैं
राजपूत राजपूत की बाट जोह रहे हैं
कायस्थ कायस्थ से उम्मीद कर रहे हैं

जाटों को जाट से अपेक्षा है
गुर्जरों को गुर्जर से आस है
यादवों की टकटकी यादव पर है
कुर्मियों की निगाहें कुर्मी पर है
कोयरियों का ख्वाब कोयरी से है
बनियों की तमन्ना बनिया से है

चमारों का मान चमार पर है
वाल्मीकियों का सम्मान वाल्मीकि पर है
धोबियों की शान धोबी से है
खटिकों की आन खटिक से है
पासवानों का नाम पासवान से है

यहां हरेक महापुरुष
अपनी-अपनी जाति का सुरक्षा-कवच होता है
इसीलिए वह
अपनी जाति का ही नेता होकर रह जाता है!