भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
उड़ान / अशोक कुमार
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:55, 15 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
शाम समेटती है सब कुछ
दिन के फैलाव
लम्बी दूरियाँ
थका माँदा सूरज
विश्राम लेता है
शाम ढील देती है
मन में शेष उम्मीदों को
और वे उड़ती हैं
पतंग की तरह
एक काली रात के बाद
फिर सूरज उगता है।