भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अपनी पहचान / मधुसूदन साहा
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:58, 14 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुसूदन साहा |अनुवादक= |संग्रह=ऋष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
नीला अम्बर, धानी धरती
नित नूतन परिधान।
गंगा-यमुना कि धाराएँ
हैं अपनी पहचान॥
चंदन जैसी माटी इसकी
पावन और पुनीत।
दसों दिशाएँ गाया करतीं
इसके गौरव गीत॥
शाम-सबेरे कोयल कूके
वंशी छेड़े तान।
गंगा-यमुना कि धाराएँ
हैं अपनी पहचान॥
यहाँ ताल पर किस्म-किस्म के
पंछी आते रोज।
छोटी मछली, बेंग, केकड़े
जीभर खाते रोज॥
हमें बताते मिलकर रहना
है कितना आसान।
गंगा-यमुना कि धाराएँ
हैं अपनी पहचान॥