भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम / राजेश कमल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:26, 6 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश कमल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कबूतरों वाला जमाना गया
प्रेम फिर भी बचा रहा
जमाना तो संदेशियों वाला भी चला गया
प्रेम फिर भी बचा रहा
यहाँ तक की चिट्ठियों वाला भी जमाना गया
प्रेम फिर भी बचा है

साइबर युग का प्रेम अभी जारी है
कभी कभी तो जलन-सी होती है
इस युग के मुहब्बतियों से

एक दिन यह युग भी चला जाएगा
प्रेम फिर भी बचा रहेगा