भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
स्त्रियां / सरस्वती रमेश
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:17, 20 अक्टूबर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरस्वती रमेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सारी नदियाँ स्त्रियाँ होती हैं
छाती फैलाकर
नाव को खेने का रास्ता
नदियाँ देती हैं और
नाव को पार लगाने का श्रेय मांझी ले जाता है।
वहाँ एक स्त्री
गोद में बच्चा टांगे
सिर पर टोकरी रखे चली जा रही है
वर्षों से स्त्रियाँ अपने सिर पर पृथ्वी रख चल रही हैं
ये स्त्रियाँ अबलाएँ कब बनी थीं।
स्त्रियाँ मछलियाँ होती हैं
हाथ लगाओ तो डर जाती हैं
बाहर निकालो तो मर जाती हैं
कुछ मछलियाँ तितलियाँ बन आसमान में उड़ रही हैं
ये मछलियाँ तितलियाँ कब बन गईं।