भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भरपाई / बबली गुज्जर
Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:37, 27 फ़रवरी 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= बबली गुज्जर }} {{KKCatKavita}} <poem> उसने कुल द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
उसने कुल दफा
हजार बार, मेरा हाथ थामा
सैंकड़ों बार मुझे चूमा
दसियों बार, सीने से लगाया
पर छोड़कर सिर्फ एक बार ही गया!
कुछ चीजों की न पुनरावृत्ति होती है
न भरपाई!