भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या कुछ / देवेन्द्र कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:58, 26 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चलो कुछ
क्या कुछ जोड़ें
सुबह सूखी
शाम बासी रोटियाँ तोड़ें

सभी सागर
सौदागर
सभी नदियाँ
रेत
ना तुम्हीं ने कह दिया तो
क्या कहेंगे खेत ?

बात का बत्तख
कहीं छोड़ें

पाँव से सिर तक
सभी क़िस्से
खड़े हैं
आदिवासी-से

पड़ी जो रास्ते की नींव
ईंटों की
क़समें तोड़ें

चलो कुछ
क्या कुछ जोड़ें