भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आग बिछोह की / कुलदीप सिंह भाटी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:55, 28 जनवरी 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुलदीप सिंह भाटी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम्हारे चले जाने के बाद,
चिर प्रतीक्षा
और
तुम्हारे ये प्रेम-पत्र!

पर,
नहीं लगा पाती हूँ अब
इन प्रेम-पत्रों को अपने दिल से।

ताकि
बचा सकूं
जलने से
कुछ निशानियाँ हमारे प्रेम की।