भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सिर्फ़ प्रतीक्षा / आग्नेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:21, 9 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कहीं कोई सूखा पेड़
फिर हरा हो गया।
कहीं कोई बादलों पर
फिर इन्द्रधनुष लिख गया।
कहीं कोई शाम का सूरज
फिर डूब गया।
हम भुतही पुलियों पर
पतलूनों की जेबों में
बादल, इन्द्रधनुष, डूबते सूरज
भरे किसकी प्रतीक्षा करते हैं।
अरे! वह हरा पेड़ तो
फिर से सूख गया!
अरे! वह लिखा इन्द्रधनुष
फिर से बादल हो गया!
अरे! वह डूबता सूरज तो
सिर्फ़ प्रतीक्षा है!