भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोयल की पंचमी / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:07, 12 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>कू S S S ऊ S S S कोई S S S है दूसरी आवाज़ आई मै…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कू S S S ऊ S S S
कोई S S S है
दूसरी आवाज़ आई
मैं हूँ S S S

कोयल बोली:
कू S S S ऊ S S S
दूसरी आवाज़:
कू S S S ऊ S S S

अपनी अपनी पारी से
दो कंठ गाएँ
कोयल की पंचमी
मानुष शिशु की वही
कू S S S ऊ S S S

गरमी का ताप दबे
सुर का हिम पवन पटल पर पसरे।

17.11.2002