भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोकार्पण / देवेन्द्र आर्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:20, 17 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ठेकेदारों के लिए शिलन्यास
और कवियों के लिए सबसे ख़ुशी का दिन
उनके संग्रह के लोकार्पण का होता है।

हिन्दुस्तान की आधारशिला शताब्दियों पहले
महारानी एलिजाबेथ ने रखी थी
शीघ्र ही उसका लोकार्पण
अंकल सैम के हाथों सम्पन्न होगा।

देखना न भूलिएगा
देश की लोकार्पण की तैयारियों पर
हमारा विशेष बुलेटिन
बस छोटे से ब्रेक के बाद।