भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कफस/ सजीव सारथी
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
आह जो दर्द से होकर गुजरी,
वो भी किसी सरहद पर जाकर,
रुक गयी...
एक सदा जो ख़ामोशी से उठी थी,
वो भी पहाड़ों से टकरा कर,
बिखर गयी...
आसमान पे उड़ने वाले परिंदे की,
परवाज़ जो देखी तो सोचा कि-
मेरी रूह पर,
ये जिस्म का कफस क्यों है ?