भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मथो / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 यह अन्तर मन
यह बाहर मन
यह बीच कलह की
-नहीं, जड़ नहीं!-मथानी।
मथो, मथो, ओ मनो मथो
इस होने के सागर को
जो बँट चला आज
देवों-असुरों के बीच!
अब लो निकाल जो निकले
गागर-भर!
आवे जब तर तै कर लेना
क्या निकला यह?
अमृत? हलाहल?

हाइडेलबर्ग, 31 जनवरी, 1976