भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रातरानी / नंदकिशोर आचार्य

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दर्द यह जो
रातरानी का महकता है
सुबह झर कर सूख जाएगा
सूरज की तपिश में
             चुपचाप

अब कैसे हो शीतल
ईर्ष्या की आग
          सूरज की

रात जिस तरह
           महकती है
दिन के भाग्य में
           वह कहाँ ?

15 जून 2010