भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पद 121 से 130 तक / पृष्ठ 4

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद 127 से 128 तक

 (127)

मैं जानी, हरिपद-रति नाहीं।
सपनेहुँ नहिं बिराग मन माहीं।1।

जै रघुबीर चरन अनरागे।
तिन्ह सब भोग रोगसम त्यागे।2।

काम-भुजंग डसत जब जाही।
 बिषय-नींब कटु लगत न ताही।3।

असमंजस अस हृदय बिचारी।
बढ़त सोच नित नूतन भारी।4।

जब कब राम-कृपा दुख जाई।
तुलसिदास नहिं आन उपाई।5।

(128)
 
सुमिरू सनेह-सहित सीतापति।
रामचरन तजि नहिंन आनि गति।1।

जप, तप, तीरथ, जोग समाधी।
कलिमति बिकल, न कछु निरूपाधी।2।

करतहुँ सुकृत न पाप सिराहीं।
रकतबीत जिमि बाढ़त जाहीं।3।

हरति एक अघ-असुर-जालिका।
तुलसिदास प्रभु-कृपा -कालिका।4।