भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सपने जन्मे / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँखों में
सपने जन्मे तो
रंग कुछ और थे
सारी उम्र
एक ही पानी में
भीगते - भीगते
पानी का रंग
दूधिया हो गया

और सपनों का
रंग पानी