भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिन्दु का अस्तित्व / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:22, 9 जनवरी 2011 का अवतरण ("बिन्दु का अस्तित्व / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

बिंदु का अस्तित्व
बिंदु में नहीं
लकीर में है
देश और काल
जिसे खींचते हैं
करण-कारण के मिलाप के लिए
अपने
नाश और निर्माण के द्वन्द्व की
क्रिया-कलाप के लिए

रचनाकाल: २१-१०-१९७०