भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अब भी बाक़ी है / अनूप अशेष
Kavita Kosh से
					अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:13, 17 फ़रवरी 2011 का अवतरण
अब तो यह मत कहो
कि तुममें रीढ़ नहीं है
      तुम में ज़िन्दा
      अब भी
      पतली मेंड़
गई जोत में
फिर भी आधी अब भी बाकी है
ढेलों में साँसों की ख़ातिर
घर की चाकी है
      एहसासों के हर किवाड़ को
      रखना
      मन में भेड़
सुलगा कर
कोनों में रखना देहों की तापें
खुद से दूर न होंगी
अपनी पुश्तैनी
नापें
      बिस्वे होंगे बीघे होंगे
      खेती
      अपनी छेड़
	
	