भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उत्साह / चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:05, 5 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= चन्द्रकुंवर बर्त्वाल }} {{KKCatKavita}} <poem> '''उत्साह (निरा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उत्साह (निराशा का चित्रण)
 
निरूत्साह होना इस जग में
महापाप है,
सदा कर्म करना,
लड़ना ही श्रेय यहां हैं
यहां अमृत है आशा ,
विष है विषम निराशा
देती महा सफलता है
साहस की परिभाषा
लड़ो वीर का
सदा सहायक भाग्य रहा है।
निरूत्साह होना,
इस जग में महापाप है।
(उत्साह कविता का अंश)