भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग़म ए अन्जाम ए शादमानी से / ज़िया फ़तेहाबादी

Kavita Kosh से
Ravinder Kumar Soni (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:17, 6 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़िया फतेहाबादी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> ग़म ए अन्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ग़म ए अन्जाम ए शादमानी से
दिल हिरासाँ है कामरानी से
निकहत ओ रंग ए गुल से क्या निसबत
मेरे ग़म से तेरी जवानी से
कारोबार ए हवस चला क्या क्या
जिन्स ए इखलास की गिरानी से
हुआ हमवार जादा ए मंज़िल
पा ए हिम्मत की सख्तजानी से
सोज़ भी अश्क ए ग़म में शामिल है
आग़ का मेल और पानी से ?
क्यूँ मेरा दिल धड़कने लगता है
कैस ओ फ़रहाद की कहानी से
सीख ली बुलबुलों ने नगमागरी
ऐ " ज़िया " तेरी ख़ुशबयानी से