भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुख / राजेश जोशी

Kavita Kosh से
Hemendrakumarrai (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 00:46, 21 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश जोशी }} उपटे खुरचे लीपी छाबी<br> भीत पोतकर<br> मांडी ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


उपटे खुरचे लीपी छाबी
भीत पोतकर
मांडी सांझी

सब बैठे फिर गोल बाँधकर
सबने मिलजुल
गाया गाना

बीच दुखों में दुनिया भर के
अपना छोटा-सा
सुख
पहचाना।