Last modified on 13 अप्रैल 2011, at 20:02

रामा हो जगजीवन मोरा / रैदास

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:02, 13 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रामा हो जगजीवन मोरा।
तूँ न बिसारि राम मैं जन तोरा॥टेक॥

संकट सोच पोच दिनराती।
करम कठिन मोरि जाति कुजाती॥१॥

हरहु बिपति भावै करहु सो भाव।
चरण न छाड़ौं जाव सो जाव॥२॥

कह रैदास कछु देहु अलंबन।
बेगि मिलौ जनि करो बिलंबन॥३॥