भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
विनयावली / तुलसीदास / पद 121 से 130 तक / पृष्ठ 4
Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:53, 20 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=प…)
पद 127 से 128 तक
(127)
मैं जानी, हरिपद-रति नाहीं।
सपनेहुँ नहिं बिराग मन माहीं।1।
जै रघुबीर चरन अनरागे।
तिन्ह सब भोग रोगसम त्यागे।2।
काम-भुजंग डसत जब जाही।
बिषय-नींब कटु लगत न ताही।3।
असमंजस अस हृदय बिचारी।
बढ़त सोच नित नूतन भारी।4।
जब कब राम-कृपा दुख जाई।
तुलसिदास नहिं आन उपाई।5।
(128)
सुमिरू सनेह-सहित सीतापति।
रामचरन तजि नहिंन आनि गति।1।
जप, तप, तीरथ, जोग समाधी।
कलिमति बिकल, न कछु निरूपाधी।2।
करतहुँ सुकृत न पाप सिराहीं।
रकतबीत जिमि बाढ़त जाहीं।3।
हरति एक अघ-असुर-जालिका।
तुलसिदास प्रभु-कृपा -कालिका।4।