भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कील / नवनीत पाण्डे
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:10, 21 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवनीत पाण्डे |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>एक कील हथेली पर…)
एक कील हथेली पर
दीवार पर अंगुली एक
रोज रुपती है
वर्तमान की चोटों से
क्षत-विक्षत भविष्य की
दीर्घ छायाएं
रोती है कुत्तों सी
डराती है भूतों सी
देखें! सच...
यही सच बचा है एक
तारों भरे आकाश में
बिजली कड़कती है
बूंदें बरसती है
दीवार से लहू
हथेली से रेत झरती है