भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली सुन्दरकाण्ड पद 21 से 30 तक/पृष्ठ 5

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:45, 9 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास |संग्रह= गीतावली/ तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} [[Category…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(25)

दूसरो न देखतु साहिब सम रामै |
बेदौउ पुरान, कबि-कोबिद बिरद-रत,
जाको जसि सुनत गावत गुन-ग्रामै ||

माया-जीव, जग-जाल, सुभाउ, करम-काल,
सबको सासकु, सब मैं, सब जामैं |
बिधि-से करनिहार, हरि-से पालनिहार,
हर-से हरनिहार जपैं जाके नामैं ||

सोइ नरबेष जानि, जनकी बिनती मानि,
मतो नाथ सोई, जातें भलो परिनामैं |
सुभट-सिरोमनि कुठारपानि सारिखेहू
लखी औ लखाई, इहाँ किए सुभ सामैं ||

बचन-बिभूषन बिभिषन-बचन सुनि
लागे दुख दूषन-से दाहिनेउ बामैं |
तुलसी हुमकि हिये हन्यो लात, "भले तात,
चल्यो सुरतरु ताकि तजि घोर घामैं ||