भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
ऊँचे दाँतों वाली लड़की / नील कमल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:46, 10 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नील कमल |संग्रह=हाथ सुंदर लगते हैं / नील कमल }} {{KKCatKa…)
ऊँचे दाँतों वाली लड़की की नींद में
आता है नीली कमीज़ वाला एक लड़का
और ऊँचे दाँतों वाली लड़की
पंखुरी बन जाती है
महकती है, जंगली फूल की तरह
इस तरह नींद में
नीली कमीज़ का एक रिश्ता
बनता है ऊँचे दाँतों से
वह पाती है
कि उसके सबसे गर्म रिश्ते का
रंग नीला है
वह लड़की आसमान से करती है अनुरोध
कि दुनिया की हर नीली चीज़ को
वह अपने दाँतों में दबा सकती है ।