भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भोर होनी थी, होके रही / गुलाब खंडेलवाल
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:44, 23 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…)
भोर होनी थी होके रही
मेरे सपनों को खोके रही
आपने तो बहुत छूट दी
प्यास मेरी डुबोके रही
प्रीत ने कब किसीकी सुनी!
अपना आँचल भिगोके रही
ज़िन्दगी थी किरन प्यार की
तीर पर आँसुओं के रही
सारे उपवन पे छाये गुलाब
गंध कब किसके रोके रही