भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये शौक क्या कि पहले कोई गम तलाशिए / गणेश गम्भीर

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:47, 14 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गणेश गम्भीर |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem> ये शौक क्या कि पह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये शौक क्या कि पहले कोई गम तलाशिये,
फिर ज़ख्मे दिल के वास्ते मलहम तलाशिये!

फसले तबाह करता है रोना फिजूल का,
रोना है गर तो बढियाँ सा मौसम तलाशिये!

साया भी अपना साथ नहीं देता है सदा,
कैसे कहूँ मैं आपसे हमदम तलाशिये !

इंसानियत का कुम्भ लगे जिसके तट के पास,
रोटी का भूख से वही संगम तलाशिये!

बदलाव के जुलूस से मत दूर भागिए,
आते हुए ज़माने का परचम तलाशिये!

किसके लहू का जोश शहर कि रंगों में है,
आखें हैं आज गाँव कि क्यों नम, तलाशिये!